अगर आप भी अपने मोटापे से परेशान है तो हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स बता रहे हैं जो आपके वेट लॉस में मददगार हो सकती हैं.

 वजन घटानेवाले ड्रिंक्स 


आप शायद जानते होंगे कि वजन कम करने के लिए अपने दैनिक आहार से कुछ पेय पदार्थों को हटा देना बेहतर है। उच्च-कैलोरी पेय से बचें, विशेष रूप से वे जिनमें चीनी होती है।

वजन कम करते समय, अपने कैलोरी सेवन को कम करना और जितना आप उपभोग करते हैं उससे अधिक कैलोरी जलाना महत्वपूर्ण है।

कुछ पेय आपको वजन कम करने, अधिक खाने, वजन कम करने और स्वस्थ रहने में मदद करते हैं।

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (एडीए) का कहना है कि मधुमेह को नियंत्रित करने और स्वस्थ रहने के लिए आपको पानी और अन्य पेय पदार्थ पीना चाहिए।

यह आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है और आपको वजन घटाने के लिए वैकल्पिक पेय भी प्रदान करता है।

घर पर बननेवाले कुछ वेटलोस ड्रिंक्स बनाने की विधियां

यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यहां कुछ पेय हैं जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं जो आपको वजन कम करने में मदद करेंगे। इससे पहले कि आप उनके तरीकों की जांच करें, ध्यान रखें कि कई पेय पदार्थों के लिए आपको पानी उबालने की आवश्यकता होती है, जिससे पानी की मात्रा कम हो जाती है।

इसलिए अगर आप ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो एक कप से थोड़ा ज्यादा पानी लें ताकि आप इसे उबाल सकें।

1. अदरक और निम्बू पानी

अदरक मे एंटी इन्फ्लामेटरी और एंटी ओक्सिडेंट गुण होते हैं| इसके बारे में हुआ संशोधन यह कहता हैं कि इससे कोलेस्ट्रोल और मधुमेह का खतरा कम होता हैं| फिर भी यह दवाइयाँ या जीवनशैली में किए जानेवाले बदलावों का विकल्प नहीं हैं|


 जरुरी सामान:

अदरक का छोटा टुकड़ा लेकर उसे बारीक काटिए |

एक कप पानी |

आधे निम्बू का ताजा रस|

भुना हुआ जीरा पावडर|

 कैसे बनाए:

एक ब्लेंडर में अदरक और पानी डालकर उसका मिश्रण बनाए|

अब यह ग्लास में लेकर उसमें निम्बू का रस डाले|

उसे अच्छे मिक्स करें|

उसमें चुटकी भर जीरा पावडर डाले और फिर से मिक्स करें|

आपका अदरक निम्बू पानी तैयार हैं|


2. जीरा पानी

जीरा, जिसे अंग्रेजी में क्युमिन कहते हैं, यह बहुत ही उपयुक्त पदार्थ हैं जिसे थायमोक्वीनोन भी कहा जाता हैं| यह वजन कम करने के लिए काफी प्रभावी घटक हैं|

जीरा एंटी ओक्सिडेंट हैं, इससे वजन जल्दी कम होता हैं| इसमें कम कैलरीज रहती हैं और इससे मेटाबोलीझम अच्छा होता हैं और आपका पाचन भी अच्छा होता हैं|

जरुरी सामान

एक चम्मच जीरा|

एक ग्लास पानी|

कैसे बनाए

जीरा पानी दो तरीकों से बनाया जाता हैं:

आप एक ग्लास पानी में जीरा रातभर भिगो सकते हो| उस पानी को सुबह छान ले या फिर जीरा के साथ ही पिए|

आप जीरा को पानी के साथ उबाल सकते हो और ठंडा होने के बाद उसे छान कर या जीरा के साथ ही पि सकते हो|

आपका घर पर बनाया हुआ वेट लोस ड्रिक तैयार हैं|


3. दालचीनी का पानी

दालचीनी से आपका ब्लड ग्लूकोज लेव्हल नियंत्रित रहता हैं| इससे आपकी चरबी भी कम होती हैं और वजन भी घटता हैं|

जरुरी सामान

एक कप पानी|

दो चम्मच दालचीनी पावडर| (दालचीनी पीसकर उसका पावडर इस्तेमाल करना ही ठीक रहेगा)

कैसे बनाए

एक पैन में पानी गर्म करें और गर्म होते वक्त उसमें दालचीनी पावडर डाले|

गर्म पानी गैस पर से उतारे और ठंडा होने दे|

गुनगुने पानी में ताजे निम्बू का रस डाले|

यह ठीक से मिक्स करके वजन कम करने के लिए इसे पिए|


4. पुदीना और निम्बू पानी

पुदीने से वजन कम होता हैं| इससे आपका पाचन भी सुधरता हैं और मेटापोलीझम भी अच्छा होता हैं|

पुदीने में कैलरीज कम होती हैं इस वजह से वजन कम करने के लिए यह उपयुक्त हैं| निम्बू से आपका पेट भरा रहता हैं, वजन भी कम होता हैं और यह आपको हायड्रेटेड रखता हैं|

जरुरी सामान

एक कप पानी |

पुदीने के धुले कुछ पत्ते|

ताजे निम्बू का रस|

कैसे बनाए

एक पैन में पानी और पुदीने के पत्ते डालकर उबाले |

पानी उबालने के बाद उसे गैस से उतारकर गुनगुना होने दे|

अब यह पानी ग्लास में लेकर उसमें ताजे निम्बू का रस डाले|

अगर आप पुदीने के पत्ते खाना नहीं चाहते तो उन्हें छान ले, लेकिन पुदीने के पत्ते खाने से भी आपको बहुत फायदे होंगे|


5. सब्जा पानी या चिया सीड का पानी

सब्जा के दाने या चिया सीड आपके पेट की चरबी कम करते हैं| यह सब्जा दाने सभी किराना दुकानों में आसानी से मिल जाते हैं इसलिए आपको इसका ड्रिंक बनाना आसान लगेगा|

जरुरी सामान:

एक चम्मच सब्जा के दाने|

एक कप पानी|

कैसे बनाए:

सब्जा के दाने पानी में एक घंटे तक भिगोए|

उसे अच्छे से घोलकर पी ले|

अगर आप इसे रात को भिगोए तो सुबह उठते ही पी सकोगे|

इन्हें आप एक घंटे तक खाना खाने से पहले पी सकोगे| इससे आपका परत भरा रहेगा और ज्यादा खाना टल जाएगा|


6. दालचीनी और काली मिरी मिर्च की चाय

दालचीनी से आपका ब्लड ग्लूकोज लेव्हल अच्छा रहता हैं और आपकी चरबी कम होकर वजन भी कम होता हैं| काली मिर्च में पाइपरिन की मात्रा अधिक होती हैं जिससे आपका पाचन सुधरता हैं और वजन कम होता हैं| निम्बू आपका पेट भरा रखता हैं और वजन कम करने के साथ ही आपको हायड्रेटेड रखता हैं|

जरुरी सामान:

एक कप पानी|

एक या आधी दालचीनी|

चुटकी भर काली मिर्च पावडर|

आधे निम्बू का ताजा रस|

कैसे बनाए:

एक पैन में पानी के साथ दालचीनी उबाले|

पानी उबालने के बाद गैस से उतारकर गुनगुना होने तक रुके|

अब इसे कप में छान ले

उसमे काली मिर्च और ताजे निम्बू का रस डाले|

इसे घोलकर घरपर बनाया हुआ वेट लोस ड्रिंक पी ले|


7. मेथी दाने का पानी

मेथी दाना एक भारतीय मसाला हैं जिसमें एंटी ओक्सीडन्स और फायबर की मात्रा अधिक होती हैं| यह सभी दुकानों में आसानी से मिल जाता हैं| यह आपके शरीर से जहरीले घटक निकालता हैं|

जरुरी सामान:

एक कप पानी|

आधा चम्मच मेथी दाना|

कैसे बनाए:

मेथी दाना रातभर भिगोए|

सुबह उठते ही वह पानी छानकर पी ले|

आप चाहो तो पानी बिना छाने भी पी सकते हो|

अगर आपको यह पानी कड़वा लगे तो आप मेथी दाना सुबह एक घंटे तक भिगो कर वह पी सकते हो|


8. सौंफ का पानी

सौंफ में फायबर की मात्रा अधिक होती है| इससे आपका पेट भर जाता हैं और आपको दिनभर भूख ना लगने की वजह से आप ज्यादा नहीं खाते हो|

जरुरी सामान:

एक कप पानी|

एक चम्मच सौंफ|

कैसे बनाए:

सौंफ को पानी में रातभर भिगोए|

सुबह यह पानी छानकर पिए या फिर बिना छाने भी सौंफ के साथ पी सकते हो|

Post a Comment

0 Comments